जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

Listen This

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

महराजगंज: सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जेल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

औचक निरीक्षण की मुख्य बातें:

शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी: निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसपी के साथ जेल अधीक्षक तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

बैरकों की सघन तलाशी: अधिकारियों ने सभी बैरकों और बंदियों की व्यक्तिगत रूप से गहन जांच की।

कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली: प्रशासनिक मुस्तैदी के चलते चेकिंग के दौरान बैरकों से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

दिए गए सख्त निर्देश व निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने जेल प्रबंधन की व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।, हालांकि, सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश देता हुए कहा कि, कारागार का नियमित रूप से आंतरिक निरीक्षण जारी रखा जाए। जेल में बंद शातिर किस्म के बंदियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखी जाए। आवश्यकतानुसार समय-समय पर बंदियों की गतिविधियों की जानकारी प्रशासन के साथ साझा की जाए।

 

और पढ़ें