- *सुमन कल्याण सिंह बने ‘राज महंत’, खपरीपुरी धाम में हुई घोषणा*
संपादक श्याम सारथी, 27 सितंबर 2026।* सतनाम धर्म परंपरा के सर्वोच्च गुरु परम आदरणीय गुरु आसकरण दास गुरु गोसाईं गद्दी नशीन, खपरीपुरी धाम एवं तेलासीपुरी धाम के आशीर्वाद से सुमन कल्याण सिंह जी को *’राज महंत’* पद पर नियुक्त किया गया है।
व्यवस्थापक सर्वोच्च गुरु फलदास गुरु गोसाईं कार्यालय, खपरीपुरी धाम जिला रायपुर (छ.ग.) द्वारा जारी *नियुक्ति प्रमाण पत्र* के अनुसार, दिनांक 26-09-2026 को यह नियुक्ति प्रदान की गई।
प्रमाण पत्र में उल्लेख है कि सुमन कल्याण सिंह (उम्र 50 वर्ष, जाति सतनामी, निवासी खपरी, तहसील कसडोल, जिला बलौदाबाजार) को सतनाम धर्म के प्रचार-प्रसार, धार्मिक रीति-नीति, सामाजिक विकास, उत्थान, एकता तथा श्वेत ध्वज की रक्षा हेतु यह दायित्व सौंपा गया है।
š
गुरुजनों ने उनसे गुरु घासीदास बाबा जी के बताए मार्ग पर चलने, समाज में सौहार्द बनाए रखने और समय-समय पर दिए गए आदेश-निर्देशों का पालन करने की अपेक्षा की है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई है।
नियुक्ति की खबर से सतनामी समाज एवं श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौल है।
š



