रायपुर में सूत सारथी समाज की ऐतिहासिक पहल, प्रदेश कमेटी की पहली बैठक में संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

Listen This

*. छत्तीसगढ़ में सूत सारथी समाज हुआ एकजुट, युवा और महिला विंग के गठन का ऐलान*
*. रायपुर: प्रदेश अध्यक्ष योगेश सारथी और महासचिव विक्रम सेंगर के नेतृत्व में सूत सारथी समाज की पहली बैठक सम्पन्न*

 

*संपादक श्याम मिंटू सारथी* छत्तीसगढ़ में सामाजिक एकजुटता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सूत सारथी समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी की प्रथम बैठक आज राजधानी रायपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

यह महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश सारथी और प्रदेश महासचिव श्री विक्रम सेंगर के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, प्रबुद्धजनों और विभिन्न जिलों से आए सामाजिक प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

बैठक के दौरान समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और भविष्य की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

प्रदेश अध्यक्ष योगेश सारथी जी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को अब केवल सामाजिक नहीं, बल्कि वैचारिक और संगठनात्मक रूप से भी मजबूत करना है। वहीं महासचिव विक्रम सेंगर जी ने जानकारी दी कि अगले महीने के भीतर *प्रदेश कोर कमेटी, प्रदेश महिला कमेटी और प्रदेश युवा कमेटी* का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन नई इकाइयों के गठन से महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी और सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त प्रदेश नेतृत्व को अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया और समाज के उत्थान व संगठन के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग का संकल्प लिया।

यह बैठक छत्तीसगढ़ में सूत सारथी समाज के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

और पढ़ें