मैहर पुलिस की दरियादिली: भटके श्रद्धालुओं को आरक्षक ने थामा हाथ, कराए दर्शन

Listen This

संपादक*मिंटू श्याम सारथी मध्यप्रदेश पुलिस की मानवता को सलाम – मैहर में मिला अपनापन*

छत्तीसगढ़ से पहली बार मां शारदा धाम मैहर दर्शन करने पहुंचे *पत्रकार श्याम सारथी और उनका परिवार* रास्ता भूल गए थे।

ऐसे में मैहर में पदस्थ *एस.आई. श्री विनय शुक्ला जी* के निर्देश पर *आरक्षक श्री मयंक गौतम (मध्यप्रदेश पुलिस)* ने न सिर्फ रास्ता बताया, बल्कि पूरे परिवार को सम्मान के साथ मां शारदा के सुगम और अच्छे से दर्शन करवाए।

पुलिस का ऐसा सहयोगात्मक और मानवतापूर्ण व्यवहार देखकर पूरा परिवार भावुक हो गया। दर्शन के पश्चात पूरे परिवार ने हृदय से *एस.आई. विनय शुक्ला जी एवं आरक्षक मयंक गौतम जी* का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।

मध्यप्रदेश पुलिस पर हमें गर्व है।
*जय मां शारदा!*

छत्तीसगढ़ से पहली बार मैहर आए थे, रास्ता भटक गए थे। मैहर के SI विनय शुक्ला सर के निर्देश पर आरक्षक मयंक गौतम जी ने पूरे परिवार को माता रानी के बहुत अच्छे से दर्शन कराए। दिल से धन्यवाद मध्यप्रदेश पुलिस को। जय माता दी

और पढ़ें